हमें अपने वास्तविक वजूद को पहचानने की आवश्यकता है। हम उस सत्य स्वरूप परमात्मा का साक्षात अंश है। हम किसी जाति-पाति के मोहताज नहीं!
हमारी जाति मानव जाति है। उस सत्य स्वरुप परमात्मा ने हमें जाति में बांधकर ही भेजा है। वह जाति है – “मानव जाति”।
हम एक ऐसे धर्म का सृजन करें जिसमें सबको समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार हो।
– परम पूज्य गुरूजी श्री रामेश्वर मानव जी
प्रेरणा से
परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी और
वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी

परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने गायत्री मंत्र से दुनिया को एक धागे में पिरोने का साहसी एवं महत्वपूर्ण कार्य किया।
आधुनिक और प्राचीन विज्ञान को साथ मिलाकर विकास का एक नया मार्ग बनाया, जिसपे चलते समस्त मानव जाती का कल्याण साधा जा रहा है।
गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा गायत्री परिवार का सृजन किया गया, आज के समय में करोडो परिवारजन गायत्री परिवार से जुड़े हुए है और यहांपर
सत्य सनातन धर्म के मूल ज्ञान को प्राप्त करके मानवजाति अपने कल्याण को प्राप्त हो रही है।
परम पूज्य गुरुदेव श्री कौशिक महाराज जी और
वंदनीया माता लक्ष्मी देवी जी

गृहस्थों और गृहस्थ जीवन के बीच रहते हुए परम पूज्य गुरुदेव श्री कौशिक जी महाराज त्याग, तपस्या की मूर्ति थे। समाज सुधार, वैदिक संस्कृति और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए हरिजन, गिरिजन, आदिवासी, कंजर, मोंग्या, बागरी, सहरिया, वनवासी इत्यादि जनजातियों को राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़कर एक ऐतिहासिक कार्य किया।
स्वागत है
माँ आदि शक्ति कुंडलिनी योग शक्ति पीठ
द्वारिकाधीश परिक्रमा रोड, झालरापाटन, जिला झालावाड़, राजस्थान में स्तिथ
माँ आदि शक्ति कुंडलिनी योग शक्ति पीठ धाम विश्व पटल पर अध्यात्म जगत में एक ऐसा संस्थान होगा, जहां पर सत्य सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों को फिर से अक्षरशः पुनर्जीवित करने का साधनात्मक अनुसंधानात्मक कार्य किया जाएगा।

परम पूज्य गुरुजी
श्री रामेश्वर मानव जी
परम पूज्य गुरुजीं जी ने आध्यात्मिकता और उपचार के माध्यम से लोगों की भलाई को ऊपर उठाने के लिए इसे अपने जीवन का मिशन बना लिया है।
कुंडलिनी योग शक्ति




